महासमुंद : प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे निलंबित, आदेश जारी
महासमुंद। जिले में शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्रश्नपत्र विवाद, लापरवाही और विभिन्न अनियमितताओं के आरोपों के बाद की गई है।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 27 अप्रैल को जारी आदेश में निलंबन की पुष्टि की गई। विभागीय सूत्रों के अनुसार मामले को गंभीर मानते हुए शासन ने तत्काल प्रभाव से यह कदम उठाया है।
वहीं, प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए बी.एल. देवांगन को महासमुंद जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें